फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी लगाकर रास्ता रोकने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित एससीओ नंबर-9 के पास रेहड़ी लगाकर रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नयागांव के आदर्श नगर निवासी मोहम्मद अबीब के खिलाफ बनती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 चौकी पुलिस शुक्रवार को इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम जब सेक्टर-22 मार्केट स्थित एससीओ नंबर-9 के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने बिना अनुमति के रास्ते में रेहड़ी लगा रखा था। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद पुलिस उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर सेक्टर-22 चौकी ले गई, जहां उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि बीते बुधवार को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शास्त्री मार्केट में रेहड़ी लगाकर लोगों का रास्ता रोकने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें