फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एडमिशन पर नहीं होगी परेशानी, इस एप पर मिलेगी सारी जानकारी

Sat, 25 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा सैटेलाइट एप्लिकेशन सेंटर ने डाटाबेस तैयार किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा में सुधार के लिए सरकरा जल्द बड़े बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत अब बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है। डिजिटल भारत की राह पर इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हरियाणा के सभी शैक्षणिक संस्थानों की जानकारियां जल्द ही ऐप पर उपलब्ध होंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक सहित तमाम तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों में सीटों, पाठ्यक्रम और इनकी भौगोलिक स्थिति का भी ब्योरा होगा। 
विज्ञापन


इससे न केवल स्टूडेंट्स को संस्थानों में दाखिले के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा बल्कि विभागीय कार्य भी और सुलभ होंगे। प्रदेश के करीब 30 हजार शैक्षणिक संस्थानों का हरियाणा सैटेलाइट एप्लिकेशन सेंटर (हरसैक) ने डाटाबेस तैयार कर लिया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में सीटों की उपलब्धता और दूरी, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में विभिन्न संकायों में सीटों और पाठ्यक्रमों की जानकारियों पर आधारित डाटाबेस तैयार करने का हरसैक को जिम्मा सौंपा। 

हरसेक के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश हुड्डा ने बताया कि जीपीएस से विभिन्न विद्यालयों की गांवों से दूरी, पाठ्यक्रम, संस्थानों की मान्यता, संकायों, प्रवेश परीक्षा, परिणाम सहित तमाम जानकारियों से संबंधित डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। जीपीएस के जरिये हासिल की गई जानकारियों के आधार पर तैयार डाटाबेस, हरियाणा के मैप (मानचित्र)पर अपलोड किया जाएगा। ऐप के जरिये तमाम जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। डा. हुड्डा ने बताया कि फिलहाल इसमें संस्थानों के भवनों की हालत के बारे में जानकारियां नहीं शामिल की जा सकी हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें भी शामिल कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें