पंचकूला। आईटी पार्क सेक्टर-22 में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशन लाल सेक्टर-28 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका पांच दिन का रिमांड मिला है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर रिटायर्ड है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पुलिस ने 20 अगस्त की रात को इन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से 28 युवक-युवतियों को काबू किया जो विदेशी नागरिकों को ठगने का काम कर रहे थे। मौके से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, सॉफ्टवेयर सिस्टम और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले महेश हेश चंद्रशेखर शेत्ये, निवासी महाराष्ट्र निवासी को गिरफ्तार किया था। आरोपी किशन लाल से पुलिस पूछताछ कर रही है।