फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सोशल वर्कर संजीव राणा ने युवाओं को दिया नशामुक्त भारत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जीजीडीएसडी कॉलेज, चंडीगढ़ के एनएसएस सेल, वाडा क्लब और एलुमनाई एसोसिएशन ने जनरेशन सेवियर एसोसिएशन (जीएसए), मोहाली के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता समाजसेवी, ‘कर्तव्यनिष्ठ युवा’ के संस्थापक एवं ‘एक ईंट शहीद के नाम’ अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का समाधान तभी संभव है, जब समाज इसकी जड़ों तक पहुंचकर इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करे। राणा ने कहा कि आज समाज नशे के रूप में बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है, लेकिन युवा शक्ति, समाज और शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से इस चुनौती पर विजय पाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़कर नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें