फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मजदूर की मजबूरी, संकट में उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों की आर्थिक परेशानियां अब उद्योग जगत के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं। महंगाई की मार झेल रहे श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ श्रम विभाग का घेराव करने की तैयारी कर ली है। कारखाना मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार सेक्टर-30बी स्थित श्रम विभाग कार्यालय के बाहर 5 जून 2026 को सुबह 10 बजे मजदूरों का विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मजदूर यूनियनों और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने इस प्रदर्शन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मजदूर एकता के नारों के साथ शुरू किए जा रहे इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आठ घंटे की कार्य अवधि और न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी जैसी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाना है।
कारखाना मजदूर यूनियन के अंकित कुमार ने कहा कि प्रत्येक मजदूर के लिए न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाना चाहिए। इसके अलावा आठ घंटे से अधिक काम कराने पर दोगुना ओवरटाइम भुगतान अनिवार्य किया जाए। श्रमिकों ने महिला और पुरुष श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, साप्ताहिक अवकाश, ईपीएफ, ईएसआई तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें