फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतूर, तबला और पखावज की जुगलबंदी पर दर्शक बोले- वाह उस्ताद

विज्ञापन
प्रस्तुति देते कलाकार शुभ महाराज, दिव्यांश हर्षित श्रीवास्तव और ऋषि शंकर उपाध्याय। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। आइकॉनिक वीक के तहत वीरवार को टैगोर थिएटर में कलाकारों ने संतूर, तबला और पखावज की जुगलबंदी से ऐसी तान छेड़ी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान बनारस से आए संतूर वादक दिव्यांश और हर्षित श्रीवास्तव ने राग कल्याण अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने पखावज पर साथ दे रहे बिहार के ऋषि शंकर उपाध्याय और तबला वादक पंडित शुभ महाराज के साथ पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पहले दिव्यांश हर्षित श्रीवास्तव ने सभी दर्शकों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में पहली पर कार्यक्रम देने आए हैं। उन्होंने अलाप से शुरुआत की। उसके बाद जोड़, झाला, बंदिश और बिखंडित में संतूर बजाया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मंच का संचालन पुनीता बावा ने किया। इस मौके पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन अतुल शर्मा, वाइस चेयरमैन बलकार सिद्धू और सचिव जीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें