फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह लगे नाके, नए साल की पूर्व संध्या पर काटे गए 70 चालान

Sun, 01 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
जगह-जगह लगे नाके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। शनिवार शाम शहर के मुख्य फेजों और सेक्टरों में नाके लगाए गए थे। शहर के हर थाने ने अपने-अपने एरिया में विशेष नाके लगाकर जहां हर वाहनों की जांच की, वहीं हुड़दंग मचाने, रैश ड्राइविंग करने वालों के अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी नकेल कसी। इस दौरान बड़ी संख्या में चालान काटे गए। 
विज्ञापन


इसके अलावा पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक की देखरेख में सभी टीमें पूरे शहर में घूमती नजर आई ताकि कोई हुड़दंग न मचा सके। फेज-3बी2 और फेज-5 की मार्केट में हलकी कहासुनी के बाद मौके पर तुरंत पीसीआर की गाड़ी पहुंची और पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो गया। 

शहर के कई प्रमुख होटलों व एयरपोर्ट रोड स्थित एक नामी डिस्को के बाहर पुलिस की टीमें सिविल ड्रेस में मौजूद रही। साथ ही सीआईए की टीम के कुछ सदस्य भी इसी डिस्को के बाहर तैनात रहे। सेक्टर-68 चौक पर ट्रैफिक इंचार्ज मनफूल सिंह ने नाके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले का चालान काटा और दो वाहनों को इंपाउंड किया।  इनके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर लगाए गए नाकों पर करीब 70 चालान हुए, इनमें कागजात पेश न करने और ड्रंकन ड्राइव समेत अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई जगह हुए हादसे

जगह-जगह लगे नाके - फोटो : अमर उजाला
कई जगह हुए हादसे
31 दिसंबर की रात शहर में कई जगहों पर हुए हादसों में कई लोग घायल हो हुए, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी पर रविवार तड़के करीब तीन बजे मोहाली से खरड़ की ओर जा रही एक बैलिनो कार डिवाइडर पर पलट गई।

इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला। वहीं, फेज-5 में मार्केट के सामने शापिंग स्ट्रीट में एक होंडा ब्रियो कार में पीछे से एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों कार  चालकों को थाने ले गई, जहां चालकों ने आपस में समझौता कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें