फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: करवाचौथ के दिन पत्नी के साथ मां होने की जिम्मेदारी भी निभाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करवाचौथ और त्योहारों को लेकर बाजार सजे हुए हैं। अधिकत्तर महिलाओं ने करवाचौथ को लेकर खरीददारी कर ली है। इसके साथ ही सेक्टर 15 के बाजार में महिलाओं ने मेंहदी भी लगवाई। इनमें कुछ महिलाएं ऐसी थी जिन्होंने मेंहदी नहीं लगवाई। सभी महिलाओं से इस बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह पत्नी होने के साथ एक मां भी हैं। इसलिए किसी को घर जाकर खाना बनाना है तो किसी के छोटे बच्चे हैं तो वह दिन में मेंहदी नहीं लगवा सकती। वह पत्नी होने के साथ मां होने का फर्ज भी अदा करेंगी।
विज्ञापन

वीरवार को करनी है तैयारियां इसलिए आज लगवा ली मेंहदी
कल घर में सजावट समेत बहुत काम होगा। इसलिए आज ही मेंहदी लगवा ली। क्योंकि बाद में समय नहीं मिलता। घर के काम से समय निकालना बहुत मुश्किल है। इसलिए मैंने आज ही मेंहदी लगवा ली। इससे पहले शॉपिंग भी सारी कर ली है। मैं अपनी पड़ोसी सहेलियों के साथ पूजा करूंगी। -पूजा, सेक्टर 40
रात में घर पर ही लगाएंगी मेंहदी
मैंने आज मेंहदी नहीं लगवाई बाकी सारी खरीददारी कर ली है। क्योंकि घर जाकर बच्चों के लिए खाना पकाना है। दिन में मेंहदी लगवाना उनके लिए मुमकिन नहीं हैं। क्योंकि घर पर खाने के साथ और भी काम करने होते हैं। ऐसे में वह घर पर ही मेंहदी लगवाएंगी और व्रत के दिन मंदिर जाकर पूजा करेंगी।-सिमरन, सेक्टर 41
विज्ञापन

मां और पत्नी दोंनो की जिम्मेदारी निभाऊंगी
मैं आज सुहागिन महिलाओं को मेंहदी लगा रही हूं। मेरी 3 महीने की बच्ची के साथ 3 साल की बेटी भी है। इसलिए मैं दिन में बिलकुल भी मेंहदी नहीं लगवा सकती। दो बेटियों के सोने के बाद रात में ही मेंहदी लगवाऊंगी। ताकि मां और पत्नी दोंनो की जिम्मेदारी निभा सकूं। -पूजा, सेक्टर-38 वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें