फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, एडवाइजर से सम्मानित 15 विशेष हस्तियों का पूरा प्रोफाइल

Sat, 15 Aug 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। एडवाइजर विजय कुमार देव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शहर की 15 हस्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस साल 15 अगस्त पर सम्मान के लिए 56 लोगों ने आवेदन किया था। अवार्ड कमेटी ने 15 लोगों के नाम पर पर ही मुहर लगाई। सम्मानित होने वालों में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी, डॉक्टर, पुलिस,स्पोर्ट्स और पब्लिक सर्विस से जुड़े लोग हैं।

1. डॉ. रवि गुप्ता: सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के आर्थोपेडिक्स विभाग में प्रोफेसर डा.रवि गुप्ता को खिलाड़ियों की चोट और हाथ की सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त है। इन्हें प्रतिष्ठित जापान हैंड फैलो का खिताब मिल चुका है। डा.रवि देश के स्पेशलिस्ट आर्थो सर्जन में गिने जाते हैं।
विज्ञापन


2. गुलशन कुमार: सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी गुलशन कुमार को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने 64 बार रक्तदान किया है। इससे पहले भी कई बार प्रशासन द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

3. नवप्रीत कौर (कांस्टेबल): आईजीपी दफ्तर में तैनात कांस्टेबल नवप्रीत कौर को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

4.प्रमोद खत्री: असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल प्रमोद खत्री को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

5.राजीव टंडन: सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर राजीव टंडन को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

6. संजय कुमार: सेक्टर-53 स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में टीजीटी साइंस शिक्षक संजय कुमार को स्मार्ट क्लासरूम और विज्ञान पार्क जैसे प्रयोगों के लिए सम्मानित किया गया।

7. पीसी शर्मा: पीजीआई में मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीसी शर्मा को संस्थान की बेहतर सुरक्षा और 30 सालों से रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया।

8. तनय जीएस चौहान: गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में पढ़ने वाले आठ वर्षीय तनय को स्केटिंग में विश्व रिकार्ड बनाने पर सम्मानित किया गया।

9 नमनवीर बरार: खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नमनवीर बरार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

10.जस पंडोरी: सेक्टर-43 शिशु निकेतन स्कूल की छात्रा जस पंडेरी ने ताइक्वांडो में नेशनल स्तर पर कई अवार्ड जीते हैं। इन्हें भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

11. रजनी कुमारी: सेक्टर-26 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल(टिंबर मार्केट) की छात्रा रजनी कुमारी को पिछले पांच सालों से नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

12. काजल: गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-10 की छात्रा कालेज को नेशनल गेम्स में फैंसिंग स्पोर्ट्स में कई मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया।

13. लेफ्टि.अक्षत जोशी: लेफ्टिनेंट अक्षत जोशी को इंडियन मिलिट्री एकेडमी में फर्स्ट इन द आर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशासन ने सम्मानित किया। चंडीगढ़ से पहली बार किसी युवा को यह सम्मान मिला है।

14. मनीषा मोहन: महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास अंर्तवस्त्र उपकरण तैयार वाली छात्रा मनीषा मोहन को राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इनके पिता प्रो.कृष्ण मोहन पीयू के ज्योग्राफी विभाग में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


15.बिसमन: सेक्टर-18 ए में मकान नंबर 100 निवासी बिशमन को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें