सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत पहली जनवरी से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन-तीन माह के लिए सस्पेंड करने का सिलसिला जिला अदालत में जारी है।
बुधवार को भी 45 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 30 चालान ड्रंकन ड्राइव के हैं। अन्य ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के थे। अदालत ने इन पर 500 से 2000 रुपये तक जुर्माना भी लगाया है।
पहली जनवरी के बाद से अब तक 250 के करीब लोगों के ड्राइविंग तीन महीनों के लिए लाइसेंस सस्पेंड हो चुके हैं। अब भी रोजाना दर्जनभर केस लाइसेंस सस्पेंड के आ रहे हैं।