डेरा प्रमुख की पीएम मोदी से खास अपील
कालेधन और पुराने नोटों को जलाए जाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने पीएम मोदी से अपील की है। इसमें उन्होंने ऐसी योजना बनाए जाने की अपील की है जिससे कि यह पैसा सरहद पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के काम आ सके।
उन्होंने पीएम मोदी को किए ट्वीट में अपील की है कि ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, जो लोग जगह-जगह पर काला धन और 1000-500 के नोटों को जला रहे हैं, आप कोई ऐसी योजना बनाएं कि वो पैसा आर्मी को मिले।
माननीय @narendramodi जी । जो लोग जगह-2 पर काला धन व 1000,500 के पुराने नोटों को जला रहे है ।आप कोइ ऐसी योजना बनाए की वो पैसा आर्मी को मिले।
— Dr.GURMEET RAM RAHIM (@Gurmeetramrahim) November 12, 2016