फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बसंत पंचमी पर मंदिरों में विग्रहों को पहनाए गए पीले परिधान, भोग अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। बसंत पंचमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दिन, मंदिरों में भगवान के विग्रहों को पीले रंग के खूबसूरत परिधानों से सजाया गया जिससे भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। सुबह मंदिरों के कपाट खुले और भक्तजन इन सुंदर स्वरूपों के दर्शन करने के लिए जुटे।
विज्ञापन

विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और परिवार की सुख-शांति के लिए अरदास की गई। इस दिन पीले रंग के व्यंजन भी बनाए गए, जिन्हें भगवान श्री ठाकुर जी को भोग के रूप में अर्पित किया गया। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ परिसर में भव्य पूजा का आयोजन हुआ, जहां ठाकुर जी को पीले परिधान में सजाया गया और भक्तों को पीले रंग का कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस दिन पूजा में विशेष ध्यान दिया गया और समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की गई। हालांकि, मौसम में कुछ अस्थिरता रही, फिर भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरी श्रद्धा से पूजा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें