पत्नी ने पति को उनके 50वें जन्मदिन पर डेढ़ करोड़ की कार गिफ्ट में दी। बदले में पति ने भी उनके इस विशेष उपहार का ख्याल रखा। वेलेंटाइन के खास मौके पर पति ने लग्जरी कार के लिए वीआईपी नंबर 0001 पौने 9 लाख रुपये में खरीदा।
सेक्टर-28 निवासी हरीश गोयल को उनके 50वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी कामिनी गोयल ने डेढ़ करोड़ की ‘पॉर्श काइने’ कार गिफ्ट में दी। हरीश गोयल ने भी पत्नी की इस दरियादिली पर उनको रिटर्न गिफ्ट देने का मन बनाया।
हरीश ने बताया कि मुझे आरएलए में नई सीरिज सीएच01-बीबी के नंबरों की ऑक्शन का पता चला। बस तभी मन बना लिया कि इससे बेहतर मौका तोहफे की कद्र का कोई नहीं हो सकता।
हरीश गोयल का अपना शेयर ट्रेडिंग, कॉन्ट्रैक्टर और रियल एस्टेट का काम है। पत्नी कामिनी भी उनके बिजनेस में उनका हाथ बंटाती है। हरीश ने कहा कि अब पत्नी की दी गाड़ी में वह वेलेंटाइन-डे पर लांग ड्राइव पर जाएंगे।