फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कार्ड डालिए और एटीएम से निकलेगा दूध

Sat, 14 Mar 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकलते तो सुना था, लेकिन अब एटीएम से दूध भी निकलेगा। पंजाब में ये पहल हुई है। मंडी गोबिंदगढ़ के गांव माजरी मिश्री स्थित रावी मिल्क फार्म की ओर से बीडी कांप्लेक्स में उच्च गुणवत्ता वाले दूध का एटीएम खोला गया है। मिल्क एटीएम से 200 मिली से लेकर 5 लीटर तक दूध लिया जा सकता है। इसके लिए बाकायदा एटीएम कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर रावी मिल्क फार्म के मालिक रोहित कौशल और मोहित कौशल ने बताया कि दूध को जरूरत के अनुसार उनके मिल्क एटीएम से कभी भी लिया जा सकता है। इसके लिए रावी मिल्क फार्म अपने ग्राहकों को पांच हजार की कीमत के एटीएम कार्ड देगा। ग्राहक मशीन से 10 रुपये से लेकर पांच किलो तक दूध एक बार में ले सकता है।
विज्ञापन

दूध को बफलो मिल्क का नाम दिया

रोहित ने बताया कि इस दूध को बफलो मिल्क का नाम दिया गया है। दूध फुल फैट है और उन्हें उम्मीद है कि यह दूध ग्राहकों की जरूरत पर खरा उतरेगा।

पंजाब डेयरी डेवलपमेंट के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने रावी मिल्क एटीएम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रावी मिल्क फार्म की पंजाब में यह पहली मिल्क एटीएम लगाई गई है। उनके विभाग की ओर से 9 मोबाइल वैन फूड सेफ्टी एक्ट के तहत लोगों को उच्च गुणवत्ता का दूध पैदा करने के लिए प्रेरित करती है।

यह मोबाइल वैन पंजाब भर में कैंप लगाती है। इस मौके पर रावी फार्म के मालिक विनोद कौशल सहित हैरी सग्ग्ड़, नंद लाल सिंगला, केशव शौरी, कस्तूरी लाल, अशोक सोफ्त, टीटू सोफ्त, अश्वनी कौशल, भोला कौशल और बोबी कौशल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें