फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: मात्र एक वोट से जीतीं कांग्रेस उम्मीदवार

Fri, 27 Feb 2015 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में इस बार कई उम्मीदवार बेहद आसानी से जीते तो कई वार्ड ऐसे थे, जहां कांटे की टक्कर हुई। एक वार्ड में तो जीत-हार का अंतर सिर्फ एक कावोट रहा।
विज्ञापन


मोहाली में सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड-26 में हुआ। यहां कांग्रेस उम्मीवादर कुलविंदर कौर रंगी ने आजाद उम्मीदवार निर्मल कौर को एक वोट से हराया। रंगी को 483 वोट मिले और निर्मल कौर को 482 वोट। इसी तरह वार्ड-29 की जंग भी रोमांचक रही। यहां से आजाद ग्रुप की उम्मीदवार अमतेश्वर कौर सिर्फ तीन वोट से जीतीं।

अमतेश्वर कौर को 466 वोट मिले। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल की सुखमिंदर कौर को 463 वोट मिले। वार्ड नौ की जंग भी बेहद दिलचस्प रही। यहां से भाजपा के उम्मीदवार अरुण शर्मा सिर्फ छह वोटों से जीते। उन्हें 388 वोट मिले। जबकि, अकाली दल से बागी होकर आजाद लड़ीं बलजीत कौर को 382 वोट मिले।
विज्ञापन


यहां तीसरे स्थान पर भी शिअद के बागी मलकीत सिंह खालसा रहे। वार्ड-चार में भी जीत-हार का अंतर सिर्फ छह वोट रहा। यहां से आजाद उम्मीदवार गुरमीत कौर को 615 वोट मिले। जबकि, अकाली दल की उम्मीदवार बलजीत कौर 609 वोट पर सिमट गई। वार्ड-12 का चुनाव कांग्रेस और शिअद के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था।

मतदान के दिन सबसे ज्यादा तनाव यहीं था। यहां से कांग्रेस के पूर्व काउंसिल प्रधान रजिंदर सिंह राणा सिर्फ 17 वोट से जीते। राणा को 634 वोट मिले, जबकि शिअद के अवतार सिंह वालिया 617 वोटों पर सिमट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें