फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व पूर्व पीसीएस अधिकारी ओमप्रकाश गर्ग नहीं रहे

Sat, 23 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
पूर्व पीसीएस अधिकारी ओमप्रकाश गर्ग - फोटो : file
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी ओमप्रकाश गर्ग का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह इन दिनों सेक्टर-24 में अपने पुत्र डॉ. राहुल गर्ग और पुत्रवधू हाईकोर्ट की जस्टिस राज राहुल गर्ग के साथ रह रहे थे। शनिवार को दोपहर सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में दिवंगत ओपी गर्ग का पूरे राजकीय समान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ओमप्रकाश गर्ग ने भारत की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुल्तान जेल में रहे। इसके बाद 1945 में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ही नाभा जेल में रहे। देश की आजादी के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा के प्रशासनिक क्षेत्र में पीसीएस अधिकारी के रूप में सेवा देते हुए अलग पहचान बनाई। ओपी गर्ग के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र, पुत्र वधुएं, पौत्र अपूर्व गर्ग (डिप्टी एडवोकेट जनरल हरियाणा) और पौत्रवधु डॉ. हिमानी आनंद गर्ग (वरिष्ठ वैज्ञानिक) सहित अन्य सदस्य हैं। दिवंगत ओपी गर्ग की रस्म किरया 25 अप्रैल को सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में शाम 3.30 से 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें