फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हजकां से गठबंधन नहीं तोड़ना चाहती है भाजपा'

Fri, 06 Jun 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा में एक दौर की समीक्षा हो चुकी है। अभी एक दौर की समीक्षा और होगी। राज्य में राजनीतिक परिदृश्य बदल चुका है। उसके हिसाब से आगे के हालात तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा हजकां के साथ गठबंधन नहीं तोड़ना चाहती है। हम यह गठबंधन जारी रखना चाहते हैं। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कही।

हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर उन्होंनेने कहा कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल करता है। जबकि चुनाव के पहले यदि चयन होना होता है तो सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड इस संबंध में निर्णय लेता है। इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व ही कुछ कह सकता है।
विज्ञापन


किसान मोर्चा की बैठक बहादुरगढ़ में कल से
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि 7 और 8 जून को किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बहादुरगढ़ में होगी। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह किसानों से सीधी बात करेंगे। हम इस बैठक में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ उत्पादन ही नहीं बल्कि उत्पादक को पेश आ रही मुश्किलों पर चिंता करना किसान मोर्चा की जिम्मेदारी हैं।

पूरी सरकार हराने में जुटी थी
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोहतक संसदीय सीट से अपनी हार के बारे में कहा कि वहां पर पूरी सरकार मुझे हराने में लगी थी। यह पूछने पर कि कैप्टन अभिमन्यु उनके चुनाव में क्यों नहीं पहुंचे तो उन्होंने कहा कि  मैंने कैप्टन अभिमन्यु को मिस किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें