फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा जेल शिफ्ट किए जा सकते हैं ओम प्रकाश चौटाला

Sat, 22 Aug 2015 01:56 PM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापक घोटाले के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को अगले हफ्ते बठिंडा की केंद्रीय जेल लाया जा सकता है। उनके लिए बैरक में विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के अनुसार चौटाला जेल के बी क्लास अहाते में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते अहाते में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जेल विभाग के प्रिंसिपल सचिव संजय कुमार ने केंद्रीय जेल की औचक चेकिंग की। हालांकि उन्होंने चौटाला को शिफ्ट किए जाने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। वह जब वापस जा रहे थे तो उन्होंने इसे रुटीन चेकिंग बताया।

14 अगस्त को ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर बठिंडा जेल में शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने पंजाब सरकार की राय मांगी थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार ने दिल्ली सरकार को इस बारे में एनओसी जारी कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे में अगले सप्ताह चौटाला को बठिंडा लाया जा सकता है। प्रिंसिपल सचिव ने गांव गोबिंदपुरा में बन रही नई जेल के निर्माण का जायजा भी लिया। जेल सूत्रों के मुताबिक जिस कमरे में चौटाला को रखा जाएगा, वहां रंग रोगन किया जा रहा है। कमरे के आसपास की चारदीवारी पर करंट वाला तार भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्पेशल टायलेट सीट लगाई जा रही है। साथ ही नया बेड भी बनवाया जा रहा है। कमरे में कुर्सियां भी रखी जाएंगी।

इसके साथ ही एलईडी टीवी लगाया जा रहा है। जिस अहाते में चौटाला को रखा जाएगा, उसमें पहले बीए पास कैदी को रखा जाता था। कोर्ट ने इस चलन को खत्म करवा दिया था। इसी कारण इसका नाम बी क्लास अहाता पड़ गया। जिस अहाते में चौटाला को रखा जाएगा, उसमें चौटाला के रिश्ते में चाचा लगने वाले ओमप्रकाश हिटलर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें