फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांट्रैक्ट कर्मियों को मिल सकती ये सुविधा

Sat, 22 Aug 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के विभिन्न विभागों में कांट्रेक्ट पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी प्रशासन 6 महीने का मातृत्व अवकाश देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रपोजल की फाइल यूटी के परसोनल विभाग के पास विचार के लिए पहुंच चुकी है। जल्द ही अधिकारी प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ले सकते हैं।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की एक टीचर ने शिक्षा सचिव को लिखी चिट्ठी में मातृत्व अवकाश 84 दिन से बढ़ाकर 6 महीने करने की मांग की है। मामले पर संबंधित विभाग से कमेंट मांगे गए हैं।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन में कांट्रैक्ट महिला कर्मचारियों को सिर्फ 84 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। जबकि हरियाणा में कांट्रैक्ट महिला कर्मचारियों को 6 महीने का मातृत्व अवकाश मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार यूटी प्रशासन ने पंजाब सर्विस रूल्स को फोलो करने का हवाला दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में अंतिम फैसला नियमों के तहत ही लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें