कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी
बारहवीं पास चौटाला पांच बार हरियाणा की कमान संभाल चुके थे। हालांकि वे केवल एक ही बार अपना कार्यकाल पूरा कर पाए। चाैटाला पहले गैर कांग्रेसी सीएम थे जिन्होंने कार्यकाल पूरा किया था। वे 1989 में पहली बार सीएम बने थे।
यह भी पढ़ें: OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस
पिता के जेल जाने के कारण छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई
ओमप्रकाश चाैटाला का जन्म एक जनवरी, 1935 को हुआ। शुरुआती शिक्षा के बाद ही चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। ओमप्रकाश चौटाला पिता देवीलाल के जेल जाने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। इसका उन्हें हमेशा मलाल रहा।