फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती हुए ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, दोनों बेटे रख रहे ख्याल

Thu, 21 Nov 2019 11:55 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर
विज्ञापन
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत फिर खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर इन दिनों मोहाली के फोर्टिस में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें निमोनिया की शिकायत है। बलबीर सिंह सीनियर को दिवाली से कुछ दिन पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार के बाद उन्हें दिवाली से एक दिन पहले सेक्टर 36 स्थित घर पर लाया गया। फिर तबीयत खराब होने पर उन्हें दिवाली से एक दिन बाद फोर्टिस में भर्ती करवाना पड़ा। अपने पिता बलबीर सिंह का हालचाल जानने के लिए कनाडा से उनके दोनों बेटे कंवलबीर सिंह और गुरवीर सिंह यहां आए हुए हैं।
विज्ञापन


सुनकर दुखी हुए मिल्खा सिंह
‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर फिर अस्पताल विच भर्ती हैं! मुझे तो किसी ने बताया ही नहीं। यह सुनकर काफी दुख हुआ। वह मेरे से कुछ साल ही बड़े हैं।’ यह कहना है मिल्खा सिंह का, जो बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मना रहे थे। खास बातचीत के दौरान मिल्खा सिंह ने बताया, मुझे अच्छी तरह से याद है जब वह पिछले साल पीजीआई में भर्ती थे। कुछ ठीक होने के बाद जब वापस घर पहुंचे तो फोन के जरिए उनका हालचाल जाना था। उसके बाद मेरा उनके परिवार से संपर्क नहीं हो सका। आज ही मुझे बलबीर का पता चला कि वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह ही उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश करूंगा।

‘दो ओलंपिक में बलबीर मेरे साथ खेले’
मिल्खा सिंह ने बताया कि वह बलबीर सिंह सीनियर को लंबे समय से जानते हैं और उनके परिवार से अच्छे संबंध हैं। मिल्खा सिंह ने बताया दो ओलंपिक में वह मेरे साथ ही थे। वर्ष 1956 मेलबोर्न ओलंपिक में जब वह हॉकी खेल रहे तो मैं दौड़ रहा था। वहीं वर्ष 1960 रोम ओलंपिक में भी हम दोनों साथ ही थे। खेलने के बाद हम दोनों एक-दूसरे के खेल की प्रशंसा भी करते थे। भारत को मेडल दिलाने की बातें भी शेयर किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें