चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की कंडम हो चुकीं 85 बसों के रूट से हटते ही बुधवार सुबह ट्राइसिटी की सड़कों पर लंबी दूरी की 63 बसों ने व्यवस्था संभाल ली। पहले दिन यात्रियों को सेवा तो सुचारू मिली लेकिन ट्राइसिटी एप पर बसें दिखाई न देने के कारण समय से पहले ही बस स्टॉप पर पहुंचना पड़ा। सीटीयू अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से एप पर सभी बसों की अपडेटेड समय सारिणी उपलब्ध होगी।
सीटीयू ने बुधवार को नई व्यवस्था लागू की। डिपो नंबर चार से बसों का संचालन सुचारू रहा। बसों में औसतन 15 मिनट का संचालन अंतर देखा गया। इसकी वजह नए ड्राइवरों और स्टाफ को बसें सौंपना रहा। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या और रेवेन्यू में कोई खास गिरावट नहीं आई
सीटीयू के आधिकारिक अनुसार मंगलवार को 25,223 यात्रियों ने सफर किया और 3,81,656 रुपये रेवेन्यू आया। वहीं, बुधवार को 25,209 यात्रियों ने सफर किया और 3,80,775 रुपये रेवेन्यू आया। यह आंकड़ा बताता है कि यात्रियों की आवाजाही लगभग समान रही।
पहले से तैयारी, इसलिए संचालन नहीं प्रभावित
सीटीयू को 19 तारीख से बसें हटाने की जानकारी पहले से थी। अधिकारियों ने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। बसें नियमित रूप से आईएसबीटी-43 से ही चलाई गईं। पूरे शहर में रूट व्यवस्था सुचारू रही। सुबह 7 बजे रूट 216 की बस आईएसबीटी-43 से रवाना हुई। यह बस अटावा चौक, किसान भवन, आईएसबीटी-17, हल्लो माजरा से डेराबस्सी तक गई। 7 से 8:20 बजे तक 45 यात्रियों ने सफर किया जबकि सुबह के सत्र में कुल 176 यात्रियों ने यात्रा की।
पीक टाइम की विस्तृत तुलना
समय
13 नवंबर 14 नवंबर 17 नवंबर 18 नवंबर 19 नवंबर
8–9 सुबह (रेवेन्यू) 1,98,871
1,93,909
2,05,971
1,97,148
1,97,886
8–9 सुबह (पैसेंजर)
13,968
13,638
13,695
13,656
13,865
9–10 सुबह (रेवेन्यू) 1,87,157
1,78,532
1,97,890
1,84,508
1,82,889
9–10 सुबह (पैसेंजर)
11,874
11,536
11,816
11,567
11,344
कुल रेवेन्यू
3,86,028
3,72,441
4,03,861
3,81,656
3,80,775
कुल पैसेंजर
25,842
25,174
25,511
25,223
25,209
कोट
यह ट्रांजिशन पीरियड है। पिछले चार दिनों की तुलना में बुधवार को कोई असर नहीं पड़ा। लांग रूट बसें समय पर चलीं। मैंने खुद निरीक्षण किया। हरियाणा, हिमाचल और पंजाब रोडवेज की सेवाएं समान रूप से चलने से यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। -प्रद्युमन सिंह, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट-कम-डिविजनल मैनेजर, सीटीयू