फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला कैब की सर्विस पर रोक

Sun, 24 Aug 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी(एसटीए) ने शहर में नई शुरू हुई ओला कैब सर्विस पर रोक लगा दी है। ये कैब सेवा पिछले महीने 24 जुलाई को शुरू हुई थी। इसकी लांचिंग के अगले दिन ही एसटीए ने इन्हें नोटिस भी जारी कर दिया था। एसटीए ने बिना परमिशन के कैब सेवा शुरू करने को लेकर इन्हें नोटिस भेजा था।
विज्ञापन


कंपनी ने शुरूआत में लांचिंग के 20 दिनों तक 99 रुपये में 10 किमी सफर का ऑफर भी दिया था, जबकि शहर में टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए एसटीए ने 23 रुपये प्रति किमी किराया तय किया हुआ है।

इस बारे में एसटीए के सचिव एसके जैन ने कहा कि कंपनी ने उनसे कोई परमिशन नहीं ली थी। इस कारण एसटीए ने इनके चलन पर रोक लगा दी है। अब अगर ये सर्विस जारी रखेंगे तो एसटीए इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें