फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटियों में उठे मसलों को गंभीरता से लें अधिकारी : स्पीकर कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
विस अध्यक्ष कल्याण ने की मुख्य सचिव के साथ बैठक
विज्ञापन

कहा - विधेयकों के प्रारूप निर्धारित समयावधि में ही मिलें
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विवेक जोशी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा के कामकाज और सचिवालय से संबंधित अनेक मसलों पर चर्चा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के विभागों की ओर से विधेयकों के प्रारूप निर्धारित समयावधि में ही मिलने चाहिए। साथ ही विधानसभा की कमेटियों में उठाए मसलों पर भी विभागों की ओर से समयबद्ध ढंग से जवाब मिलने चाहिए। मुख्य सचिव ने सभी विषयों पर बैठक करके अधिकारियों को उचित निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्पीकर कल्याण ने कहा कि विधेयकों का मसौदा देरी से मिलने के कारण विधायक उसका ठीक से अध्ययन नहीं कर पाते। विधायकों की सार्थक चर्चा से ही विधेयक पारित होने चाहिए। उन्होंने कहा, विधान सभा की कमेटियां सदन का लघु रूप है, इसलिए इनकी कार्यवाही को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

विधान सभा सचिवालय से संबंधित अनेक अन्य महत्वपूर्ण विषय भी मुख्य सचिव के संज्ञान में लाए गए। विधान सभा कमेटियों के अध्ययन दौरों से संबंधित यात्रा-व्यय की अनुमति में देरी के मसले पर भी बैठक में चर्चा हुई। चर्चा में आया कि विधान सभा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में कई बार अनापेक्षित रूप से अधिक समय लग जाता है, जिससे विधायक और विधायी कार्य प्रभावित होते हैं। इस मामले में बेहतर समन्वय के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा, निकट भविष्य में विधायकों और विधान सभा कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन होगा। इनके लिए समुचित प्रबंध प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों को करने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें