उपायुक्त ने जिला वासियों से भी विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि के तहत जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर असामाजिक तत्वों की कोई संदिग्ध गतिविधियां संज्ञान में आए तो उनकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0172-2582100 पर दें। इसके साथ-साथ मोबाइल नंबर 8146630014 से निरंतर अंतिम दो डिजिट 15, 16, 17 व 8146630021 पर भी सूचना दे सकते हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
उपायुक्त ने विशेषकर नाम चर्चा घर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 4 कंपनियां बाहर से बुलाकर तैनात कर दी गई है। इसके अलावा तीन उप पुलिस अधीक्षक की भी तैनाती की गई हैं, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने क्रेन, एंबुलेंस, अर्थ मूविंग मशीन जैसी सभी आवश्यक मशीनरी के बारे में भी संबधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सकें। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस दौरान अवकाश पर ना जाने के निर्देश जारी किए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम कालका रिचा राठी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उत्तम ढालिया, जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, इंस्पेक्टर सिक्योरिटी महमूद खान सहित संबधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
17 प्वाइंट नाके के लिए चिन्हित
09 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए
04 बटालियन शहर में तैनात
03 उप पुलिस अधीक्षक तैनात