फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की बैठक में नहीं पहुंच पाए अधिकारी

Mon, 22 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को स्मार्ट सिटी की बैठक में यूटी के अधिकारी नहीं पहुंच पाए। आनन-फानन में शहरी विकास मंत्रालय से ही यूटी प्रशासन ने अपना प्रतिनिधि मीटिंग में भेजा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर कम गृह सचिव अनुराग अग्रवाल को ट्रेन से इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचना था। वहीं नोडल अफसर दानिश अशरफ को सड़क मार्ग से दिल्ली जाना था।

लेकिन जाट आंदोलन के कारण ट्रेन और बस सेवा ठप हैं। इस कारण दोनों अधिकारी इस बैठक में उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके। इसके बाद प्रशासन ने शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी को बतौर प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने का आग्रह किया। इस बैठक में दूसरे स्मार्ट शहरों के प्रतिनिधि अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें