फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समय पर दफ्तर नहीं आ रहे अधिकारी, घटनास्थल पर भी नहीं पहुंच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीजीपी ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि एसएसपी, एसपी और उससे ऊपर के अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे। इसके अलावा दोपहर के भोजन का समय दोपहर एक से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है, जो निर्धारित समय से अधिक है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। डीजीपी ने इसे अनुशासनहीनता बताया है। डीजीपी ने पाया कि एसएसपी और एसपी रैंक के अधिकारी पीसीआर कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बावजूद समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच रहे। यहां तक कि डीएसपी और एसएचओ भी घटनास्थल का दौरा नहीं कर रहे।
विज्ञापन



डीजीपी ने पुलिस विभाग की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि एसएसपी को पुलिस थानों, अपराध स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अपराध स्थल पर जाने वाले अधिकारियों के दौरे का पुलिस कंट्रोल रूम के इंचार्ज की ओर से पुलिस स्टेशन, अपराध स्थल, कौन अधिकारी मौके पर आया, इसका लॉग में रिकॉर्ड रखा जाए। इसकी कंट्रोल रूम इंचार्ज को रोजाना रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अधिकारी आदेशों का पालन नहीं करता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते दिनों एसएसपी व अन्य अधिकारियों के नाइट ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें