फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नाराज हुए तो उठा लिया कचरा, फिर भूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

अधिकारी नाराज हुए तो उठा लिया कचरा, फिर भूल गए
15 दिनों पहले कमिश्नर की फटकार के बाद उठाया था कचरा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सफाई कर्मचारियों का हाल यह है कि जब तक अधिकारियों का डंडा चलता है, तब तक ही काम होता है। कुछ दिन पहले कमिश्नर केके यादव ने फटकार लगाई तो सेक्टर 9 से कचरा उठा लिया, लेकिन उसके बाद कर्मचारी उस जगह को भूल ही गए हैं। परिणाम यह निकला कि फिर से कचरे का अंबार लगने लगा है। बरसात का मौसम है। यही कचरा फिर रोड गलियों में जाएगा और चोक करेगा। इससे जलभराव फिर होने लगेगा।
बीते 26 जून को अमर उजाला ने कचरे के ढेर की फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसमेें बताया गया था कि किस तरह कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल कचरे को उठाने के निर्देश दिए थे। अगले ही दिन कर्मचारियों ने कचरे के ढेर को उठा लिया था। उसके लगभग 15 दिनों बाद उसी स्थान पर फिर से कचरे का बढ़ा ढेर लग गया है। इसके अलावा अब तो लोग भी कोठियों से घास की कटाई करके वहीं डाल रहे हैं। इससे कचरे का ढेर और बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

पहले किसी और का कचरा उठाकर डाल दिया था फोटो
कुछ दिनों पहले जब एक व्यक्ति ने कचरे के ढेर का फोटो खींचकर स्वच्छता एप पर डाला था तो कर्मचारियों ने कचरा उठाकर कहीं और का फोटो डाल दिया। उसके बाद जब खबर छपी तो आनन-फानन में उस जगह का कचरा साफ किया गया। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण प्रतिदिन कई शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

कुत्तों का भी लग रहा है जमावड़ा
कचरे का ढेर लगाने से लोग भी वहां सामान फेंक रहे हैं। इससे वहां कुत्तों का जमावड़ा होने लगा है। कचरे से सामान निकालकर वह सड़क पर भी फैला रहे हैं। इसकेअलावा वहां आने वाले लोगों को भी डर कर निकलना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं के बावजूद उस ढेर को उठाने की जहमत कोई कर्मचारी नहीं उठा रहा है। यह केवल एक मात्र ढेर नहीं, वहां न जाने ऐसे कितने कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें