चंडीगढ़। शौक की कोई कीमत नहीं होती है। यह सही साबित किया है सेक्टर-8 के बिजनेसमैन गुरवीर सिंह ने। उन्होंने उच्च बोली लगाकर अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी (सीएच 01 बीएक्स) के लिए 0007 नंबर को रिजर्व प्राइज 30 हजार के मुकाबले 3.50 लाख रुपये में खरीदा है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की फैंसी नंबरों की ऑक्शन के लिए वीरवार को फाइनल बोली लगी। इस ऑक्शन से विभाग को कुल 19.99 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
ये नंबर हुए नीलाम
नंबर रिजर्व प्राइस बिका
0077 30 हजार 1.30 लाख
4444 20 हजार 81 हजार
0090 20 हजार 70 हजार
0022 30 हजार 58 हजार
0044 --- 55 हजार
0777 --- 50 हजार
0012 --- 45 हजार
0015 --- 45 हजार
इन नंबरों की भी लगी बोली
इस सीरीज के कई नंबरों के लिए सबसे अधिक बोली लगी। इस सिरीज में 0007 नंबर के लिए इन्होंने सबसे अधिक बोली लगाई। प्रशासन ने कुल छह सीरीज के नंबरों को ऑक्शन में रखा था, जिसमें सीएच01बीडब्ल्यू, एच01बीएक्स, सीएच01बीयू, सीएच01 बीवी, सीएच01 बीटी, सीएच01बीएस सीरीज शामिल थी।