फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साली को समझा 'लुगाई', बीच सड़क धुनाई

Sun, 22 Mar 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में भीड़ ने प्रेमी जोड़ा समझ एक जीजा-साली को घेर लिया और जीजा की पिटाई कर दी और साली से भी हाथापाई की। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने बताया कि यह युवक उनका दामाद है और लड़की उनकी छोटी बेटी है। भीड़ ने आरोप लगाया कि जोड़ा काफी देर से गली में घूम रहा था और हरकत कर रहा था। बीच बचाव कर रहे लोगों ने किसी तरह जोड़े को उनकी कार में बैठाकर घर के लिए रवाना किया। देर रात तक पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार करती रही।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार शाम 4 बजे का है। हुआ यूं कि  प्रेम नगर चौक और सैनी कॉलेज के पास एक होटल है। होटल के पास एक लड़की और एक लड़का एक गली में घूम रहे थे। यहां लगातार बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान लोग एकाएक मौके पर पहुंच गए और दोनों को संदिग्ध हालत में खड़े होने के बारे में टोक दिया। इस पर बहस शुरू हो गई और भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव कर युवक को भीड़ से बाहर निकाल रही लड़की से भी भीड़ ने हाथापाई की।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों की हरकतें सहन नहीं हुई तो विरोध

इसी दौरान लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए और बताया कि दोनों जीजा साली हैं। यदि वे दोनों आपस में खड़े बात कर रहे थे तो इसका मतलब ये नहीं है कि वे गलत हैं। मामला बढ़ता देख लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और रवाना कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों व मोहल्लावासियों का कहना है कि चौक के पास माहौल बिगड़ गया है। इससे आसपास के परिवारों और दुकानदारों पर गलत असर पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दोनों की हरकतें सहन नहीं हुई तो विरोध किया।

वीडियो यहां देखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें