फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PK वाली डांसिंग कार से जालंधर में हादसा, टैंपो से टकराई, 3 घायल

Thu, 25 Aug 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Dancing Car - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अभिनेता आमिर खान की फिल्म PK की डांसिंग कार याद है। वैसी ही कार जालंधर में हादसे का कारण बन गई। हादस, टैंपो में टकराने से हुआ। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। घटना, आज जालंधर में हुई। कालिया कालोनी के पास हाइवे पर आशिकी के चक्कर में इनोवा सवार एक युवक-युवती ने टैंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टैपो के पीछे जा घुसा। हादसे में टैंपो सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि इनोवा सवार युवक-युवती बेसुध हालत में मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनोवा सवार युवक-युवती आपस में कार के अंदर सरेआम अश्लील हरकतें कर रहे थे और तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहे थे। कालिया कालोनी से पहले भी कई बार दोनों की कार की अन्य वाहनों से टक्कर होते-होते बची। इसके बावजूद दोनों अश्लील हरकतें करने में व्यस्त रहे।
 
विज्ञापन

हादसे में टैंपो सवार तीन लोग घायल

Dancing Car - फोटो : Demo Pic
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार जब टैपो से टकराई उस समय भी दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वह कार को दौड़ा रहे थे। बहरहाल, जब कार की टक्कर हुई कार का एयरबैग खुल जाने से दोनों की जान बच गई। दोनों ने जैसे-तैसे अपने कपड़े ठीक किए मौका देखकर फरार हो गए।

पुलिस ने पहुंचकर दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया। पुलिस के मुताबिक कार तरनतारन में न्यू बाबा बुद्धा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें