डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी होने से उनके अुनयायी भड़क गए। यह हरकत हरियाण में कैथल के एक युवक ने की, जिसके खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
साथ ही उस आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाद में उसे अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सलेमपुर निवासी सुभाष ने शिकायत दी कि डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घरों में दो मार्च की रात अपशब्द लिखे पोस्टर पाए गए।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी शरारती तत्वों द्वारा डेरा प्रमुख राम रहीम की एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई है। जांच के बाद गुहला इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने डेरा भाग सिंह में छापा मारकर आरोपी जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।