फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें: फिर करवट बदलेगा चंडीगढ़ का मौसम, भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 05 Mar 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव के चलते बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ मार्च से 10 मार्च के बीच अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इससे तेजी से बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन व रात के तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम में बदलाव की आहट शनिवार से दिखनी शुरू हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हो गया।

अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें