फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल प्रदूषण के लिए पंजाब नहीं, दिल्ली के कारणों पर ध्यान दें : सोनी

Sat, 03 Nov 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराने के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर पंजाब के पर्यावरण मंत्री ओपी सोनी ने पलटवार किया है। सोनी ने कहा कि केजरीवाल इस वायु प्रदूषण के लिए दिल्ली में मौजूद कारणों पर ध्यान देना चाहिए, न कि वैज्ञानिक तर्क से वंचित राजनीतिक बयान देकर पंजाब के मेहनती किसानों को दोष देना चाहिए।

विज्ञापन


सोनी ने बताया कि पूरे अक्तूबर माह में पंजाब के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ने औसतन कभी 170 का आंकड़ा पार नहीं किया लेकिन दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पिछले महीने कभी 350 से कम नहीं आई। पिछले दिनों हवा की गति 1.5 किमी. प्रति घंटा और इसकी दिशा दक्षिण-पूर्व से आकर उत्तर-पश्चिम की तरफ रही है, न कि दिल्ली की तरफ। ऐसे में पंजाब का प्रदूषण सारा हरियाणा पार करके पंजाब की हद से 250 किलोमीटर दूर दिल्ली कैसे पहुंच सकता है? 

मंत्री ने कहा कि अगर पराली जलाने का प्रभाव दिल्ली के वातावरण पर पड़ सकता है तो इसका प्रभाव चंडीगढ़ की आबोहवा पर क्यों नहीं हुआ? चंडीगढ़ का वातावरण तो बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इस प्रदूषण के लिए हरियाणा को क्लीन चिट देकर राजनीतिक लाभ लेने की भद्दी कोशिश की है।
विज्ञापन


पराली जलाने की सिर्फ 21 हजार घटनाएं सामने आईं
सोनी ने बताया कि पंजाब में कुल 65 लाख एकड़ में धान की फसल लगाई जाती है और अब तक कुल 21 हजार आग लगाने की घटनाएं सामने आईं हैं, जो औसतन 330 घटनाएं प्रति एक लाख एकड़ बनती हैं। इस कारण इस साल पंजाब की आबोहवा की गुणवत्ता में कोई गुणात्मक गिरावट रिकॉर्ड नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें