फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद नर्सेज का विरोध प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के आश्वासन पर ज्वाइंट एक्शन नर्सेज कमेटी पंजाब व चंडीगढ़ ने हड़ताल और विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य निदेशक के साथ बैठक में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। इसे सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने नर्सों की जायज मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नर्सेज की मुख्य मांगों में पांचवें वेतन आयोग में टाइपिंग की त्रुटि के कारण हुई चूक को सुधार कर उसको 2011 से लागू न करके 2006 से किया जाए। नर्सेज के विभिन्न अलाउंस केंद्र की तर्ज पर देने के लिए सहमति जताई गई। जैसे नर्सिंग केयर अलाउंस 7200 रुपये प्रति माह, ट्रैवलिंग एलाउंस, ड्रेस एलाउंस, नर्सेज का पदनाम केंद्र की तर्ज पर नर्सिंग ऑफिसर करने के साथ ही अनुबंध पर काम कर रहे नर्सेज को रेगुलर करने की मांग पर आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन के बाद ज्वाइंट एक्शन नर्सेज कमेटी पंजाब और यूटी ने विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। इस दौरान नर्सेज यूनियन के पदाधिकारी मंजीत धालीवाल, परमजीत कौर संधू, समिंदर कौर घुम्मन, डबकेश कुमार, मिनी कौर घुम्मन, संदीप कुमार यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें