हरियाणा में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार के पार पहुंच गया है। 6768 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं, जबकि 57 हजार मरीज घर में इलाज ले रहे हैं। बुधवार को 8847 नए मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर 19.99 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर लुढ़ककर 92.04 प्रतिशत और मृत्यु दर बढ़कर 1.16 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।
बीते 24 घंटे में गुरुग्राम 2918, फरीदाबाद 1285, सोनीपत 649, पंचकूला 452, अंबाला 593, पानीपत 178, करनाल 437, रेवाड़ी 191, हिसार 430, रोहतक 321, यमुनानगर 242, कुरुक्षेत्र 195, झज्जर 182, जींद 122, कैथल 149, पलवल 21 और नूंह में 36 नए केस मिले। वहीं, करनाल में छह, गुरुग्राम में दो, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।