फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप में केजरीवाल के बाद नंबर 2 कौन?

Sat, 26 Jul 2014 09:06 PM IST
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सुनाम में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के मद्देनजर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए विभिन्न इलाकों में लगाए गए बडे़ बडे़ फ्लेक्सों ने सवाल खडे़ कर दिए हैं कि क्या पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद सांसद भगवंत मान नंबर दो की हैसियत रखने लगे हैं?
विज्ञापन


इलाके में स्थापित तमाम फ्लेक्स व बोर्डों पर केजरीवाल व भगवंत मान की तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि केजरीवाल पार्टी के प्रमुख हैं और भगवंत मान के संसदीय क्षेत्र में बैठक होने की वजह से फ्लेक्सों पर उनकी तस्वीरों को जगह दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों नेताओं की ही तस्वीरें बैनरों व फ्लेक्सों पर

शुक्रवार से यहां के एक रिसोर्ट में आम आदमी पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। इस रिसोर्ट के मुख्य मार्ग पर केजरीवाल और भगवंत मान के बडे़-बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं।

रिसोर्ट की दीवारों पर शहीद ऊधम सिंह के अलावा दोनों नेताओं की ही तस्वीरें बैनरों व फ्लेक्सों पर दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा पार्टी के किसी भी अन्य नेता या सांसद की तस्वीर नहीं है।

पार्टी के वर्करों तथा आम लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि क्या केजरीवाल, भगवंत मान को पार्टी के भीतर प्रमोट कर रहे हैं। भगवंत समर्थकों का तर्क है कि भगवंत मान, संसद में प्रभावशाली ढंग से जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और केजरीवाल इससे प्रभावित हैं।

इस संबंधी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जरनैल सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। किसी को प्रमोट नहीं किया जा रहा है। सांसद भगवंत के संसदीय क्षेत्र में यह बैठक हो रही है लिहाजा उन्हीं के फोटो लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें