फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI की तेजधार हथियारों से हत्या कर सोना, नगदी और विदेशी करेंसी लूटी

Mon, 24 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
एनआरआई दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला
विज्ञापन
गांव तारे वाला के एक घर में शनिवार रात लुटेरों ने बुजुर्ग एनआरआई दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर जख्मी बुजुर्ग एनआरआई की मौके पर ही मौत हो गई। लुटेरे घर से सोना, नकदी एवं विदेशी करंसी ले गए। उसकी पत्नी स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन


थाना चड़िक प्रमुख इंस्पेक्टर जसकार सिंह ने कहा कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात तकरीबन 1 बजे एनआरआई बुजुर्ग दंपति घर में सो रहे थे। इस दौरान वहां लुटेरे घर में दाखिल हुए। उन्होंने दंपति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इसके बाद लुटेरे अलमारी तोड़कर उसमें से सोना, नकदी और विदेशी करेंसी लेकर फरार हो गए। गंभीर जख्मी एनआरआई गुरचरन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी गंभीर हालत में है। इस मौके पुलिस की फिंगर प्रिंट टीम के अलावा डॉग स्क्वायर्ड ने भी जांच की।
विज्ञापन


गांव के सरपंच भोला सिंह ने बताया कि एनआरआई गुरचरन सिंह (65) जनवरी माह में अपनी पत्नी बलजीत कौर के साथ करीब 10 साल के बाद मनीला से अपने गांव वापस आए थे। दंपति के चार बेटे गुरतेज सिंह, धीरा सिंह, भिंदा सिंह और केवल सिंह भी लंबे समय से मनीला में रह रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें