फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI दूल्हा दिखा 'टल्ली', दुल्हन ने कराई तसल्ली

Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के पास एक गांव से गुहला-चीका बारात लेकर गया दूल्हा नशे में धुत होने के कारण फेरो की रस्म से पहले बेहोश हो कर गिर गया। उसके नशेड़ी होने का खुलासा होने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस वजह से विवाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को दो दिन का समय दिया है।

कैथल शहर के पास स्थित एक गांव से एनआरआई दूल्हे की बारात गुहला-चीका आई थी। जहां फेरों की रस्म से पूर्व ही दूल्हे के पांव लड़खड़ा गए। इसे देखकर लड़की पक्ष को समझने में देर नहीं लगी कि दूल्हा नशे में है।
Trending Videos

आरोपी जर्मन व इटली का स्थायी नागरिक

इसके बाद उसे डॉक्टर के पास भी ले जाया गया। जहां पता चला कि दूल्हा नशा करता है। दूल्हे के बारे में जानकारी मिलने पर दुल्हन ने उसके साथ विवाह करने से इंकार कर दिया।

बाद में मामला पुलिस तक जा पहुंचा। दुल्हन पक्ष की ओर से दी गई शिकायत में यह मांग की गई कि उनका शादी पर लगभग दस लाख रुपये खर्च हो चुका है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूल्हा कैथल का रहने वाला है, परंतु वह जर्मन व इटली का भी स्थायी नागरिक है।

लड़की के भाई ने बताया कि कुछ समय पहले ही लड़का विदेश से आया था। इसके चलते उन्हें उसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

दूल्हे का पासपोर्ट जब्त करने की मांग

पुलिस से मांग की है कि जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक दूल्हे का पासपोर्ट पुलिस स्टेशन में जमा करवाया जाए, क्योंकि उन्हें शंका है कि यदि दूल्हे का पासपोर्ट जब्त न किया गया तो वह चुपके से विदेश में भाग सकता है।

चीका थाने के एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामले को निपटाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। दोनों पक्षों ने समझौते के लिए दो दिन का समय लिया है। दूल्हा अभी भी नशे में है और बयान देने के काबिल नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें