शादी वाले दिन ही एनआरआई दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन फूट-फूटकर रोई। वहीं उसके मां-बाप को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामला मोहाली के खरड़ का है। शिवजोत इनक्लेव में एक लड़की के हाथों में मेंहदी लगी ही रह गई। जब शादी वाले दिन एनआरआई दूल्हे ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की के परिवार के सभी सपने अधूरे ही रह गए और विवाह की तैयारियां भी धरी की धरी रह गई।
लड़की के पिता गुरचरण सिंह व माता मलकीत कौर ने बताया कि उन्होंने इसी साल मार्च में जिला होशियारपुर के गांव आलमपुर में कश्मीर सिंह के लड़के रणजीत सिंह के साथ अपनी लड़की का रिश्ता किया था। रणजीत सिंह अमरीका के शहर न्यूयार्क में पक्के तौर पर रहता है। उनके बेटे के साथ विवाह की तारीख 5 नवंबर तय की गई थी और विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी थी। खरड़ में पैलेस भी बुक करवा लिया था।