फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया से आए एनआरआई पर मनीमाजरा में आवारा कुत्तों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ऑस्ट्रेलिया से इन दिनों अपने घर मनीमाजरा आए एक एनआरआई पर कुत्तों ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) निवासी खुशवंत टिवाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खुशवंत टिवाणा किसी निजी काम से पिपली टाउन रोड पर जा रहे थे तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और उनकी टांग को काट लिया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी-रेबीज के आवश्यक टीके लगाए गए।
विज्ञापन


समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि उनके मित्र खुशवंत टिवाणा ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से भारत आए हुए हैं। पीड़ित खुशवंत टिवाणा ने कहा, ‘मैं निजी काम से इंडिया आया हूं लेकिन यहां की व्यवस्था देखकर हैरानी हो रही है। पिपली टाउन में कुत्तों ने हमला कर दिया। मेरे पैर को कुत्तों ने काट लिया।’ प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
कुलवंत जग्गा ने कहा कि मनीमाजरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही कुत्तों के काटने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों के आतंक के कारण लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें