फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगने लगे पोस्टर- कहीं भी जन्मा हो बच्चा, 2500 में बन जाएगा दिल्ली के अस्पताल का प्रमाणपत्र!

Sat, 28 Dec 2019 01:30 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
दीवारों पर चिपके पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता कानून बनते ही फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है, जिसने खुलेआम पोस्टर भी लगवा दिए हैं। जिस पर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संपर्क करने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर भी लिखा गया है।
विज्ञापन


यह जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाने की बात कही गई है। अमर उजाला को इस पूरे मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पताल से बनवाने की बात कहकर लोगों को फंसाया जा रहा है।

हरियाणा सोनीपत शहर के लोगों ने इस तरह के पोस्टर देखकर उन पर आपत्ति जताई है और इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है। शहर में वीरवार की रात को सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगे हुए मिले, जिनपर लिखा हुआ था कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें और जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह के पोस्टर पर लोगों ने आपत्ति जताई तो अमर उजाला ने पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए मोबाइल नंबर पर फोन किया। वह मोबाइल दिल्ली में रहने वाली एक युवती ने उठाया, जिसने बताया कि वह पूरे देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकती है। उसने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पतालों का बनवाया जाएगा और बच्चे का जन्म स्थान दिल्ली का हो जाएगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड देने को कहा गया

युवती ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए केवल बच्चे और उसके मां-बाप का आधार कार्ड देना होगा और उससे जन्म प्रमाणपत्र बनवा दिया जाएगा। युवती ने ये सभी कागज लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार्यालय में पहुंचाने के लिए कहा। इस तरह से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की बात कही गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कही गई है, जिससे कोई इस फर्जीवाड़े में नहीं फंस सके।

शहर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संपर्क करने के पोस्टर लगवाए गए हैं। इस तरह से आम लोगों को फंसाया जा रहा है और यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। हम लोगों ने शहर में जगह-जगह इस तरह के पोस्टर लगे देखे हैं और यह मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, जिससे ऐसा करने वालों पर कार्रवाई हो सके।
- संजय सिंगला, प्रधान जिला व्यापार मंडल

इस तरह की कोई जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह से कोई पोस्टर लगाए गए हैं तो वे पूरी तरह से गलत हैं, क्योंकि जन्म प्रमाणपत्र अस्पताल से कोई भी सीधे बनवा सकता है और किसी को दलाल के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं है। इस बारे में कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गीता दहिया, उप सिविल सर्जन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें