फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोन से ट्रैक कर सकेंगे सब्जी व फलों की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द लोग अपने क्षेत्र में फल व सब्जी लेकर आने वाली बसों को ट्रैक कर सकेंगे। जल्द इसका लिंक शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि लगातार लोगों तक फल व सब्जी न पहुंचने की शिकायत मिल रही थी। मंडी कमेटी से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मदद के बावजूद यह समस्या दूर नहीं हुई। अब एक नई तकनीक अपनाने का फैसला लिया गया है। सीटीयू की बसों को लोग आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।
इसके लिए एक एप तैयार कर लिया गया है। इसकी लिंक जल्द लोगों के साथ शेयर की जाएगी। लिंक पर क्लिक करके लोग अपनी लोकेशन डालेंगे तो उनके क्षेत्र में फल व सब्जी लेकर आने वाली बसों के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें