फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीजीआई टेली कंसल्टेशन में ऑनलाइन भी कर सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए ओपीडी सेवा का विस्तार कर दिया है। अब टेलीकंसल्टेशन में पंजीकरण के लिए फोन के साथ ही ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके माध्यम से मरीज व उनके परिजन पीजीआई की वेबसाइट पर जाकर टेलीकंसल्टेशन के लिए अपना पंजीकरण करवा कर तय तिथि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पुराने मरीजों को पीजीआई के पोर्टल पर अपना सीआर नंबर डालना होगा, जबकि नए मरीज को अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी भरनी होगी। ओपीडी में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू हो जाने से टेलीकंसल्टेशन में फोन नंबर न लगने जैसी शिकायतों का समाधान होगा। मरीजों के लिए सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पुराने मरीजों इस तरह करेंगे पंजीकरण
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन वेब पेज pgimer.edu.in पर जाकर अपना CR नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यदि मोबाइल पर किसी कारण ओटीपी प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो दोबारा पंजीकृत करने या मोबाइल नंबर सही करने के लिए फोन नंबर 01722756594 पर पंजीकरण विभाग से संपर्क करना होगा, जिसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
डॉक्टर करेंगे संपर्क
-प्री-बुक किए गए टेली-परामर्श के दिन संबंधित चिकित्सक की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कॉल आएगी।
- टेली-परामर्श की तारीख से 30 दिन पहले तक ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
- यह ऑनलाइन प्री-पंजीकरण केवल टेली-परामर्श की तिथि के लिए मान्य है।
- अपने सभी पुराने ओपीडी कार्ड, रिपोर्ट टेली-परामर्श के लिए पीडीएफ तैयार रखें।
रेडियोथैरेपी विभाग में प्री-पंजीकरण सुविधा नहीं
प्री-पंजीकरण की सुविधा रेडियोथैरेपी विभाग में उपलब्ध नहीं है। यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि यह सुविधा केवल टेली-परामर्श के लिए ऑनलाइन प्री-पंजीकरण के लिए है, ऑनलाइन डॉक्टर के अप्वाइंटमेंट के लिए नहीं।
विज्ञापन

इन विभागों में नए मरीजों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण
उन्नत नेत्र केंद्र (नेत्र विज्ञान), हड्डी रोग, त्वचा विज्ञान, जनरल सर्जरी, बाल चिकित्सा, सिर और गर्दन की सर्जरी (ईएनटी), बाल चिकित्सा सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, प्लास्टिक सर्जरी, ओरल हेल्थ साइंस सेंटर और यूरोलॉजी।
नए मरीज का ऐसे होगा पंजीकरण
अपना मोबाइल नंबर जो व्हाट्सएप सुविधा से लैस हो, उसे पीजीआई के पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। इसका उपयोग डॉक्टर की ओर से मरीज की जांच रिपोर्ट को देखने और उपचार के बारे में जानकारी भेजने के लिए किया जाएगा। यहां पर अपनी ई-मेल आईडी भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें