फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे कर सकेंगे शिकायत, आज ई-दाखिल पोर्टल का होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर वीरवार को आनलाइन शिकायत (ई-दाखिल) सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने के बाद उपभोक्ता अब आनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा प्रशासक वीपी सिंह बदनौर वकील अजय जग्गा की ओर से उपभोक्ता संरक्षण पर लिखी एक किताब का भी विमोचन करेंगे।
विज्ञापन

आयोग में मामला दायर करने के लिए पहले सादे कागज पर शिकायत दर्ज करनी होती थी, लेकिन अब उपभोक्ता चाहे तो अपने घर पर बैठकर भी शिकायत कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के मामलों को जल्द निपटाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने उपभोक्ता मध्यस्थता सेल की भी शुरुआत की है। ऐसे सेल की शुरुआत करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश है। उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन का खाद्य व आपूर्ति विभाग एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन कर रहा है, जिसमें कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट-2019 के मुख्य प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस सेमिनार में राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रेसिडेंट नए कानून के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही ई-दाखिल पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। नियम व शर्तें पहले की ही तरह होंगी। जिस तरह पहले पांच लाख रुपये तक कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, उसी तरह अब भी वही नियम है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आनलाइन शिकायत में भी पांच से 10 लाख रुपये तक मुआवजे के लिए 200 रुपये, 10 से 20 लाख तक 400 रुपये और इससे ज्यादा राशि के लिए एक हजार से दो हजार रुपये तक शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें