फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से संभलकर घर से बाहर निकलें, धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी

Wed, 27 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़़ के मौसम का हाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से सुहावने मौसम का आनंद ले रहे लोगों को बुधवार से गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी नोट की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री नोट किया गया। हालांकि रात के तापमान में थोड़ी नरमी दिखी। रात का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

इससे पहले उत्तर भारत में एक के बाद एक आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उसके प्रभाव से मैदानी भागों में विकसित होने वाले चक्रवाती हवाओं से बदलाव आ गया। हालांकि इससे मैदानी इलाकों में बारिश नहीं हुई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। लेकिन इससे मैदानी इलाकों में तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन


एक समय ऐसा आया कि तापमान सामान्य से नीचे आ गया। अब सभी मौसमी सिस्टम आगे निकल गए हैं, जिससे चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में गर्म हवाओं का प्रवाह बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

तीन मई को मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग ने बताया कि अब लोगों को गर्मी से राहत तीन मई से मिलने की संभावना है। तीन मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। गरज के साथ बारिश होने की स्थिति बन रही है। अप्रैल में कई बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें