यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब शताब्दी में ऐसा खास प्रयोग होने जा रहा है, जिससे क्रिमिनल धरे जाएंगे। दिल्ली मुख्यालय ने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को आदेश जारी किया है कि वह तत्काल प्रभाव से शताब्दी एक्सप्रेस में जवानों संख्या बढ़ाने केसाथ वीडियोग्राफी करवाएं। इससे यह पता चल सके कि ट्रेन में कहीं शरारती तत्व तो नहीं बैठा है जो सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुख्यालय के आदेश आरपीएफ ने वीडियोग्राफी करवानी शुरू कर दी है। मुख्यालय ने यह आदेश बुधवार को ट्रैक के पास रॉकेट लॉन्चर मिलने के मद्देनजर जारी किया है।
वीडियोग्राफी का यह होगा फायदा:
आरपीएफ इंस्पेक्टर गुर जसवीर सिंह वड़ैच ने बताया कि वीडियोग्राफी से काफी मदद मिलेगी। जैसे ही वीडियो को सीआईबी (क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो) के सॉफ्टवेयर से जोड़ेंगे, वह शातिर अपराधियों को चिह्नित कर देगा। इससे आसानी से पता चल जाता है कि ट्रेन में सफर करने वाले व्यक्ति ने कितने अपराध किए हैं। इससे अपराधी को आसानी से गिरफ्तार किया जा सकता है।