फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अब कनाडा में रहेंगे अमृतसर के दो लावारिस कुत्ते, बिजनेस क्लास में दिल्ली से भरेंगे उड़ान

Fri, 07 Jul 2023 12:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डॉ. नवनीत ने कहा कि हम भारतीयों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। हम सड़क के कुत्तों को नहीं अपनाते हैं। हमें उनके प्रति संवेदना दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
अमृतसर की लिली व डेजी को खिलाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के दो लावारिस कुत्ते जल्द ही कनाडा जाएंगे। उन्हें बिजनेस क्लास से कनाडा ले जाया जाएगा। एनिमल वेलफेयर एंड केयर सोसायटी (एडब्ल्यूसीएस) की डॉ. नवनीत कौर इन दो मादा कुत्तों लिली और डेजी को अपने साथ कनाडा ले जा रही हैं। कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और दोनों 15 जुलाई को दिल्ली से कनाडा के लिए रवाना होंगे। डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि कनाडाई महिला ब्रेंडा ने लिली और डेजी को गोद लिया है। अब तक वह छह कुत्तों को विदेश ले जा चुकी हैं। इनमें से दो उनके साथ अमेरिका में रहते हैं।

विज्ञापन


डॉ. नवनीत ने बताया कि वह खुद अमेरिका में रहती हैं और अमृतसर में उनका पैतृक घर है। साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा था तो उन्होंने स्ट्रीट डॉग को संभालने और इलाज के लिए एक संस्था बनाई। सुखविंदर सिंह जॉली ने अमृतसर में इसकी कमान संभाली और संस्था के काम को आगे बढ़ाया। करीब एक माह से लिली व डेजी का पालन-पोषण संस्था ही कर रही है। जब इन्हें गोद लिया तो इनकी हालत बेहद खराब थी। इसके बाद इनका इलाज कराया गया। डॉ. नवनीत ने कहा कि हम भारतीयों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। हम सड़क के कुत्तों को नहीं अपनाते हैं। हमें उनके प्रति संवेदना दिखानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें