फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खुर्मनियां अड्डा से डाक्टर को किया अगवा, पुलिसकर्मी काबू

Thu, 06 Jul 2023 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरौती लेने पहुंचे थे रंजीत एवेन्यू, शोर मचाया तो डाक्टर को छोड़ भागे पुलिसकर्मी के दो साथी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। खुर्मनियां अड्डा से एक डाक्टर का अपहरण कर फिरौती वसूलने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्राइवेट डाक्टर की प्रैक्टिस करने वाले जगजीत सिंह उर्फ बॉबी का अपहरण कर पांच लाख रुपये की परिवार से फिरौती मांगी।

पीड़ित परिवार ने 70 हजार रुपये का प्रबंध कर उन्हें रंजीत एवेन्यू स्थित पासपोर्ट दफ्तर के पास आने को कहा। फिरौती लेने पहुंचने पर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया तो आरोपी डाक्टर को वहीं छोड़ फरार हो गए। हालांकि इस दौरान एक आरोपी को काबू कर लिया, जो पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निशान सिंह ने रंजीत एवेन्यू पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा खुर्मनियां गांव के अड्डे पर डाक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करता है। चार जुलाई की रात 9.30 बजे उसकी बहन कर्मजीत कौर उर्फ नीलू ने आकर बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने 8:30 बजे उनके जीजा को अगवा कर लिया है।

निशान सिंह ने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन से जीजा जगजीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया कि मुझे (डाक्टर) तीन अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है और उस पर नशे का कारोबार करने के आरोप लगा रहे हैं। आरोपी बचाव के लिए 5 लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने किसी तरह 70 हजार रुपये का प्रबंध कर आरोपियों को उसके जीजा समेत रंजीत एवेन्यू पासपोर्ट दफ्तर के पास आने को कहा।

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वे पासपोर्ट दफ्तर के पास पहुंचे तो पाया कि वहां सफेद रंग की एक कार खड़ी थी, जिसमें तीन लोग उसके जीजा के साथ सवार थे। जब वे लोग 70 हजार रुपये लेने के लिए कार से बाहर निकले तो उन्होंने शोर मचा दिया तो आरोपी जीजा को छोड़ कर फरार हो गए। आरोपियों में से एक को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम तीर्थ रोड स्थित गांव धोल कलां निवासी पुलिस कर्मचारी होशियार सिंह के रूप में हुई। इसके दो साथियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं गिरफ्तार पुलिस कर्मी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल फताहपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें