शहर के लोगों को अब दिल्ली, जीरकपुर और अंबाला जाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि लोग गमाडा द्वारा बनाई जा रही नई दो सौ फुट चौड़ी रोड एयरपोर्ट रोड से होते हुए सीधे जीरक पुर पहुंचेंगे।
इससे जहां जीरकपुर में लगने वाला जाम भी खत्म होगा। वहीं, सड़कों हादसों पर भी रोक लगेगी। डीसी ने गमाडा अधिकारियों को हिदायत दी है कि गांव छत्त से डेराबस्सी-अंबाला सड़क तक बनाई गई 200 फुट चौड़ी सड़क को दोनों साइड से मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
इस संबंधी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को बलटाना चौक की ट्रैफिक लाइटों को भी तुरंत ठीक करने के लिए कहा गया है।
साथ ही डेराबस्सी में बनाए जा रहे फ्लाईओवर को भी सुचारू तरीके से बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीसी ने अधिकारियों को कहा है कि सिविल अस्पताल डेराबस्सी के नजदीक से रेहड़ियां व अस्थाई दुकानें हटाई जाएं।